मध्य प्रदेश में देर रात चला तबादला एक्सप्रेस, 7 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

PBLive
2 Min Read

IPS Transfer MP : मध्य प्रदेश में देर रात ट्रांसफर एक्सप्रेस चलाई गई है, जहां 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस विभाग में फेरबदल के चलते कई जिलों के एसपी बदल गये हैं। कई अधिकारियों की नींद खुली तो उनके हाथ में ट्रांसफर लेटर मिला। इन अफसरों में इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता का नाम भी शामिल है, जो अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी पद संभालेंगे। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

वर्तमान ओएसडी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं

वास्तव में वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी वजह से दिवाली से पहले नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ग्वालियर के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है।

तीन जिलों में एसपी बदले

मध्य प्रदेश में देर रात ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में कई जिलों के एसपीओ भी शामिल हैं। जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक अब नये जिले की कमान संभालेंगे।

किसे कहाँ भेजा गय

  • जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
  • देवास एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी का प्रभार सौंपा गया है।
  • बड़वानी एसपी पुनित गेहलोत को देवास एसपी पद पर पदस्थ किया गया है।
  • इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर अब बड़वानी के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *