बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में किया जा रहा बटरफ्लाई सर्वेक्षण, कई राज्यों से आये विशेषज्ञ कर रहे सर्वेक्षण 

PBLive
1 Min Read
Umaria News : उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार बटरफ्लाई सर्वे हो रहा है। बरटफ्लाई सर्वे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिलने वाली तितलियों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद तितलियों को संरक्षित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 19 सितंबर से शुरू हुए बटरफ्लाई सर्वे को लेकर कर्मचारियों में भी उत्साह है।
टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी भी सर्वे टीम में आए सदस्यों के साथ जंगलों में घूम-घूम कर तितलियों की प्रजातियां के सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं। तितलियों के सर्वे के लिए टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्र के 15 कैंपों में 61 सदस्य हैं। सदस्य टाइगर रिजर्व के जंगलों में सुबह सूर्योदय के बाद से जंगल में पैदल चल कर तितलियों की प्रजाति का सर्वे कर रहे हैं। सदस्य लगभग 15 किलोमीटर जंगल में घूमते हैं। जंगल में घूमकर सर्वे सीट में तितलियां की जानकारी को अपडेट किया जाता है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *