MP Accident News : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस कंटेनर के पीछे से टकराई, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल

PBLive
1 Min Read

MP Accident News : मध्य प्रदेश के गुना में शुक्रवार दोपहर 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस कंटेनर के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे मथुरा से इंदौर जा रही बालाजी बस कुंभराज थाना क्षेत्र में खटक्या जंक्शन के पास एक कंटेनर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को बचाने के लिए बस का पिछला शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती यात्रियों ने दुर्घटना के लिए बस चालक पर तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *