500 किमी तक की रेंज और 71.8 kWh बैटरी पैक के साथ आज लॉन्च होगा BYD eMAX 7

PBLive
3 Min Read

BYD eMax 7 : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। ऑटो कंपनियां लगातार नई कारें लॉन्च कर रही हैं। आज यानी 8 अक्टूबर 2024 को प्रमुख चीनी कार कंपनी BYD भारत में एक और नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल के जरिए कंपनी परिवारों को टारगेट करेगी।

इसे भारत में E6 MPV के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। नए BYD eMax 7 में कई नए फीचर्स होंगे। नया मॉडल न केवल भारत में बल्कि वैश्विक बाजार में भी नए नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं नए BYD eMax 7 में आपके लिए क्या खास और नया होने वाला है। इस कार की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

7-सीटर विकल्प

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए BYD eMax 7 में 6 और 7-सीटर विकल्प होंगे। भारत में पिछले काफी समय से 7-सीटर कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। नए BYD eMax 7 में E6 से ज्यादा रेंज मिलेगी और इसके डिजाइन और फीचर्स भी अपडेट किए जाएंगे माना जा रहा है कि BYD की यह कार टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर देगी।

12.8 इंच टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए BYD eMax 7 में 12.8 इंच का टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम होगा। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग और बड़ा सनरूफ भी दिया जा सकता है। इस कार में आरामदायक सीटें देखने को मिलती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वेंटिलेशन की सुविधा भी होगी। इस तरह की सीटों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको गर्मी में आराम मिलता है।

500 किलोमीटर की रेंज

नया BYD eMax 7 दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा; इसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh बैटरी पैक की सुविधा होगी। एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज दे सकता है। इस कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। BYD eMAX 7 की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, 1000 ग्राहकों को होगी 51000 रुपये की बचत, 8 अक्टूबर 2024 तक ही करा सकते हैं बुकिंग।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *